lकोमाखान और पतेरापाली में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, 225 कट्टा धान जब्त
बागबाहरा। धान खरीदी के बीच अवैध धान भंडारण के मामलों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में तहसील कोमाखान क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर मंडी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 225 कट्टा धान जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान ग्राम कोमाखान स्थित एक गोदाम से 150 कट्टा रबी फसल का धान बरामद हुआ, जबकि ग्राम पतेरापाली में एक घर से 75 कट्टा धान जब्त किया गया। पकड़ा गया रबी फसल का धान.... फोटो: प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई ग्राम कोमाखान में की गई। यहां एक गोदाम की जांच के दौरान 150 कट्टा रबी फसल का धान भंडारित पाया गया। निर्धारित नियमों के विपरीत भंडारण पाए जाने पर मंडी विभाग की टीम ने मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की। विज्ञापन विज्ञापन विज्ञापन विज्ञापन यह भी पढ़ें: धान खरीदी से पहले टूहलु चौकी क्षेत्र में ओडिशा के धान की खेप पकड़ी, 85 कट्टा और 407 वाहन जब्त फोटो: फोटो: वहीं दूसरी कार्रवाई ग्राम पतेरापाली में की गई, जहां एक घर से 75 कट्टा धान बरामद हुआ। यहां भी मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत धान जब्त किया गया। दोनों स्थानों पर ह...