lकोमाखान और पतेरापाली में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, 225 कट्टा धान जब्त
बागबाहरा। धान खरीदी के बीच अवैध धान भंडारण के मामलों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में तहसील कोमाखान क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर मंडी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 225 कट्टा धान जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान ग्राम कोमाखान स्थित एक गोदाम से 150 कट्टा रबी फसल का धान बरामद हुआ, जबकि ग्राम पतेरापाली में एक घर से 75 कट्टा धान जब्त किया गया।




Comments
Post a Comment